देश की खबरें | सोशल मीडिया पर फर्जी खबर का पता लगाने के लिए बीईसीआईएल ने जारी की निविदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने सोशल मीडिया पोर्टलों पर “तथ्यों की जांच और गलत सूचना का पता लगाने” के लिए सेवा और समाधान करने वाली एजेंसियों को सूची में शामिल करने के वास्ते निविदा जारी की है।

जियो

नयी दिल्ली, 10 जून सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने सोशल मीडिया पोर्टलों पर “तथ्यों की जांच और गलत सूचना का पता लगाने” के लिए सेवा और समाधान करने वाली एजेंसियों को सूची में शामिल करने के वास्ते निविदा जारी की है।

सरकार द्वारा “फर्जी खबरों” और गलत सूचना देने वालों पर की जा रही कार्रवाई की पृष्ठभूमि में यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े | सीआरपीएफ के 90वीं बटालियन में तैनात कर्मचारी की मौत के बाद उसके संपर्क में आए सभी 28 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, सभी क्वॉरेंटाइन.

सरकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में गलत सूचना का जवाब देने के लिए पत्र सूचना कार्यालय का एक तथ्य जांच ट्विटर हैंडल है।

बीईसीआईएल ने “तथ्यों की जांच और गलत सूचना का पता लगाने के लिए सेवा और समाधान करने वाली एजेंसियों” को सूची में शामिल करने के वास्ते पिछले महीने “अभिरुचि की अभिव्यक्ति” की निविदा जारी की थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी: कोविड-19 से संक्रमित आज 3,254 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 94 हजार के पार; अब तक 3,438 की मौत.

निविदा में तथ्यों की जांच, गलत सूचना देने वाली सामग्री का पता लगाना, दावों और तस्वीरों की त्वरित जांच, फर्जी खबर और गलत सूचना से संबंधित सभी प्रकार के डाटा को जमा करने के कार्य का उल्लेख किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\