देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन के बाद भी जारी रहेगा राष्ट्रीय राजधानी का सौंदर्यीकरण : दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देते हुए सोमवार को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी का सौंदर्यीकरण जारी रहेगा।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देते हुए सोमवार को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी का सौंदर्यीकरण जारी रहेगा।

शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), शहरी विकास (यूडी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) भविष्य में भी राष्ट्रीय राजधानी को सुंदर बनाये रखने के लिए मिलकर काम करेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘हम दिल्ली के दो करोड़ लोगों को जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए बधाई देना चाहते हैं। उनके करों से एकत्रित धन से ही हम दिल्ली को सुंदर बना सके।’’

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि तीन दिनों तक दिल्ली के लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया था। कुछ दिन तो उन्हें यातायात जाम का भी सामना करना पड़ा। भविष्य में भी दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और कई अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी के मुताबिक, दिल्ली के लोगों का कहना है कि शहर का सौंदर्यीकरण जारी रहे और उन्होंने सोमवार को इसे लेकर एक बैठक भी की।

आतिशी ने कहा, ‘‘हम दिल्ली की जनता से वादा करते हैं कि सौंदर्यीकरण की यह प्रक्रिया जारी रहेगी। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेकैनिकल रोड स्वीपिंग और रोड वॉशिंग का काम व्यवस्थित तरीके से चल रहा था। एमसीडी द्वारा यह अब भी जारी रहेगा।’’

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय राजधानी को साफ-सुथरा रखने के लिए अतिरिक्त मशीनें खरीदने में दिल्ली सरकार उनका सहयोग करेगी। हम एक दिन भी इंतज़ार नहीं करेंगे। मैंने आज (सोमवार) सुबह एक समीक्षा बैठक बुलाई। कल से, मैं उन क्षेत्रों की समीक्षा करने के लिए उन स्थानों पर मौजूद रहूंगी, जहां सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किये जाएंगे।’’

आतिशी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधीन 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं और वे उन पर सजावटी बागवानी सहित सौंदर्यीकरण का काम करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड