एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इस सब के हकदार हो, विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की गई उपलब्धि के लिए शुभमन गिल की सराहना करते हुए कहा कि वह इस सब के हकदार हैं।

खेल की खबरें | इस सब के हकदार हो, विराट कोहली ने शुभमन गिल की उपलब्धि पर कहा

बर्मिंघम, पांच जुलाई भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की गई उपलब्धि के लिए शुभमन गिल की सराहना करते हुए कहा कि वह इस सब के हकदार हैं।

गिल ने शनिवार को पांच मैचों की श्रृंखला की चौथी पारी में कुल 500 से ज्यादा रन बनाते हुए करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा दौरे का अपना लगातार दूसरा और तीसरा शतक बनाया।

इस 25 वर्षीय कप्तान ने 162 गेंद में 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। उन्होंने मैच की पहली पारी में 269 रन बनाए थे जिससे वह महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

कोहली ने लिखा, ‘‘बहुत बढ़िया खेले ‘स्टार बॉय’। इतिहास में नाम लिखवाना शानदार है। आप इस सब के हकदार हैं। ’’

कोहली ने इंग्लैंड दौरे से एक महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब लंदन में बस गए हैं।

गिल ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 430 रन बनाए जो 1990 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ ग्राहम गूच के 456 रन (333 और 123) के बाद एक मैच में बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी है।

गिल के शतक और केएल राहुल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने चौथे दिन अंतिम सत्र में अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).