देश की खबरें | शीर्ष परिषद की बैठक में यौन शोषण रोकथाम नीति को मंजूरी देगा बीसीसीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में यौन शोषणा रोकनाथ नीति को मंजूरी दी जायेगी और घरेलू क्रिकेटरों के मुआवजे के पैकेज पर बात होगी जिसमें पहले ही काफी विलंब हो चुका है ।
नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद की 20 सितंबर को होने वाली बैठक में यौन शोषणा रोकनाथ नीति को मंजूरी दी जायेगी और घरेलू क्रिकेटरों के मुआवजे के पैकेज पर बात होगी जिसमें पहले ही काफी विलंब हो चुका है ।
अभी तक यौन शोषण की शिकायतों से निपटने के लिये बोर्ड की कोई नीति नहीं थी । सीईओ राहुल जोहरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के बाद बोर्ड ने आंतरिक समिति बनाई । जोहरी को आरोपों के कारण इस्तीफा देना पड़ा था ।
पिछली बार 20 जून को हुई बैठक की ही तरह इस बार ही कोरोना महामारी के कारण प्रभावित 2020 . 21 सत्र के लिये घरेलू क्रिकेटरों को मुआवजा देने पर भी बात की जायेगा । पहली बार पिछले साल रणजी ट्रॉफी नहीं खेली गई जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा ।
बोर्ड ने मुआवजे का पैकेज तैयार करने के लिये एक कार्यसमूह का गठन किया था लेकिन उसकी अभी तक बैठक नहीं हुई है । उसकी बैठक शीर्ष परिषद की बैठक से पहले होगी और क्रिकेटरों को उम्मीद है कि जल्दी ही फैसला ले लिया जायेगा ।
महिला क्रिकेटरों के लिये मुआवजे पर भी बात होगी ।
एजेंडे के तीसरे बिंदु में लिखा है,‘‘ महिला और पुरूष घरेलू क्रिकेटरों को मुआवजा देने पर बात की जायेगी ।’’
बैठक आनलाइन होगी क्योंकि पदाधिकारी 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के बाकी सत्र के लिये यूएई में होंगे ।
टी20 विश्व कप की तैयारियों पर भी बात की जायेगी जो 17 अक्टूबर से यूएई में खेला जाना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

