देश की खबरें | बहरीन में एसीसी बैठक में भाग लेंगे बीसीसीआई सचिव शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आपात बैठक में हिस्सा लेने के लिये बहरीन में हैं। यह बैठक पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के अनुरोध पर बुलायी गयी है जिसमें पाकिस्तान के एशिया कप मेजबानी अधिकार के भाग्य पर फैसला होगा।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आपात बैठक में हिस्सा लेने के लिये बहरीन में हैं। यह बैठक पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के अनुरोध पर बुलायी गयी है जिसमें पाकिस्तान के एशिया कप मेजबानी अधिकार के भाग्य पर फैसला होगा।

अगर बीसीसीआई के सूत्रों पर भरोसा किया जाये तो सितंबर में पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी का कोई भी या बिलकुल मौका नहीं है।

टूर्नामेंट को या तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराये जाने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेजबानी अधिकार बरकरार रखने की उम्मीद है या फिर श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘‘जय इस समय एसीसी बैठक के लिये बहरीन में हैं। बीसीसीआई अपना पक्ष नहीं बदलेगा। हम पाकिस्तान नहीं जायेंगे क्योंकि हमें सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। ’’

समझा जा सकता है कि हाल में पेशावर में बम धमाके ने पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के बारे में सुरक्षा चिंतायें बढ़ा दी हैं।

पिछले साल दिसंबर में एसीसी चेयरमैन शाह ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया था और एशिया कप के स्थल का जिक्र नहीं किया गया था।

इसके बाद सेठी ने शाह पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\