खेल की खबरें | बीसीबी ने 30 अप्रैल तक शाकिब को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आराम दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के शीर्ष आलराउंडर शाकिब अल हसन को ‘मानसिक तनाव’ और ‘थकान’ के कारण 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आराम दिया गया है जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ अप्रैल तक चलने वाली आगामी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

ढाका, नौ मार्च बांग्लादेश के शीर्ष आलराउंडर शाकिब अल हसन को ‘मानसिक तनाव’ और ‘थकान’ के कारण 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आराम दिया गया है जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ अप्रैल तक चलने वाली आगामी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने गए 34 साल के शाकिब को शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए एकदिवसीय और टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में बांग्लादेश की श्रृंखला के बाद शाकिब ने कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह टीम में ‘यात्री’ की तरह हैं जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें जरूरी ब्रेक देने का फैसला किया। शाकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एकदिवसीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 74 रन बनाए और सात विकेट चटकाए।

बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से तनाव में और थका हुआ था। उसने मुझे कहा कि इस समय वह क्रिकेट के किसी प्रारूप का लुत्फ नहीं उठा रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह मानसिक रूप से थका हुआ और तनाव में था इसलिए सीईओ और अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद हमने उसे 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी प्रारूप से आराम देने का फैसला किया।’’

लगभग दो महीने के ब्रेक का मतलब है कि शाकिब ढाका प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल पाएंगे जहां उन्हें मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व करना था।

यूनुस ने कहा, ‘‘शाकिब एक आलराउंडर है, वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। विश्व कप करीब है, हम उसे एक और बड़ी श्रृंखला के लिए टीम में चाहते थे लेकिन अगर खिलाड़ी नहीं खेलना चाहता और लुत्फ नहीं उठा रहा तो हम उसे पूरा आराम देना चाहते हैं जिससे कि वह परिवार के साथ समय बिता सके।’’

शाकिब ने रविवार को कहा था कि वह तनाव महसूस कर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट नहीं है जिसके बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू