देश की खबरें | बेंगलुरु में गड्ढों को भरने में बीबीएमपी पूरी तरह से नाकाम रही : कर्नाटक उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने को लेकर दिए गए उसके आदेशों को लागू करने में पूरी तरह से विफल रही है।

बेंगलुरु, 28 अक्टूबर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने को लेकर दिए गए उसके आदेशों को लागू करने में पूरी तरह से विफल रही है।

अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार को जारी रखी।

मुख्य न्यायाधीश प्रसन्न बी वरले की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि गड्ढों के कारण हो रहे हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है और अवैज्ञानिक तरीके से गड्ढों को भरने की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

बीबीएमपी अधिवक्ता ने गड्ढों को भरने के लिए नगर निकाय द्वारा किए गए प्रयासों पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अदालत ने कहा कि बीबीएमपी अपने काम में "पूरी तरह से विफल" रही है। अदालत ने उसे एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया जिसमें बताया जाए कि अब तक कितने गड्ढों को भरा गया है।

मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव