एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बायर्न म्यूनिख एक और जीत से बुंदेसलीगा में खिताब के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायर्न म्यूनिख ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शनिवार को यहां बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

खेल की खबरें | बायर्न म्यूनिख एक और जीत से बुंदेसलीगा में खिताब के करीब पहुंचा

बर्लिन, सात जून बायर्न म्यूनिख ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके शनिवार को यहां बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

लुकास अलेरियो ने नौवें मिनट में ही लीवरकुसेन को बढ़त दिलाकर बायर्न म्यूनिख को सकते में डाल दिया था लेकिन उसके खिलाड़ियों ने खुद पर दबाव नहीं बनने दिया और जबर्दस्त वापसी की।

यह भी पढ़े | आईपीएल-13: अमीरात क्रिकेट बोर्ड लीग की मेजबानी को तैयार.

बायर्न म्यूनिख की तरफ से किंग्सले कोमान (27वें मिनट), लियोन गोरेत्जका (42वें) और सर्ज गनाबरी (पहले हाफ के इंजुरी टाइम) ने गोल करके मध्यांतर तक टीम को 3-1 से आगे रखा। राबर्ट लेवोन्डोस्की ने 66वें मिनट में टीम की तरफ चौथा गोल किया।

फ्लोरियन रिट्ज ने 89वें मिनट में लीवरकुसेन के लिये दूसरा गोल करके हार का अंतर कम किया। रिट्ज अभी 17 साल के हैं और वह बुंदेसलीगा में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 15 लाख रुपये दान करेंगे सीईओ वसीम खान.

बायर्न म्यूनिख के 30 मैचों में 90 गोल हो गये हैं जो कि लीग का नया रिकार्ड है। उसके अब 70 अंक है और वह दूसरे नंबर पर काबिज बोरूसिया डोर्टमंड (63) से सात अंक आगे हो गया है। अभी चार दौर के मैच बचे हैं और ऐसे में बायर्न म्यूनिख लगातार आठवें खिताब के करीब पहुंच गया है।

डोर्टमंड ने शनिवार को एक अन्य मैच में हर्था को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से एमरे कान ने 58वें मिनट में गोल किया।

अन्य मैचों में मेंज ने आइनट्रैच्ट फ्रैंकफर्ट को 2-0 से हराया जबकि आरबी लिपजिग और पेडरबोर्न का मैच 1-1 से बराबर छूटा। लिपजिग 30 मैचों में 59 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। पेडरबोर्न 30 मैचों में 20 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

डुसेलडोर्फ और होफेनहीम का मैच भी 2-2 से बराबर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).