जरुरी जानकारी | बेयर ने वापी में शुरू किया 200 करोड़ रुपये की लागत से बना एथिपरोल संयंत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कीटनाशक बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बेयर ने गुजरात के वापी में एथिपरोल के नए संयंत्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इसकी स्थापना पर 200 करोड़ रुपये यानी करीब 2.4 करोड़ यूरो की लागत आयी है।
मुंबई, 12 नवंबर कीटनाशक बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बेयर ने गुजरात के वापी में एथिपरोल के नए संयंत्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। इसकी स्थापना पर 200 करोड़ रुपये यानी करीब 2.4 करोड़ यूरो की लागत आयी है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस नए संयंत्र से एथिपरोल कीटनाशक की घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ एशिया-प्रशांत एवं लातिन अमेरिका को निर्यात भी किया जाएगा।
यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.
बेयर वापी के निदेशक नरेंद्र शाह ने कहा, ‘‘वर्तमान में एथिपरोल का सबसे बड़ा उपभोक्ता कृषि क्षेत्र है। यह विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए सर्वश्रेष्ठ कीटनाशक के रूप में उभर रहा है। हमारे नए संयंत्र से हम घरेलू मांग को पूरा करने के साथ-साथ वैश्विक कृषि बाजारों में निर्यात भी कर सकेंगे।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी के फसल विज्ञान से जुड़े कारोबार के लिए भारत एक प्रमुख उभरता बाजार है। हमारे रणनीतिक निवेश का लक्ष्य कृषि रसायन बाजार में वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बने रहना और आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखना है।
यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.
कंपनी के इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 1,500 टन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)