ICC WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हुए नाराज, कहा- अच्छी पिच पर बल्लेबाजों ने निराश किया

भारत इससे पहले पिछली बार न्यूजीलैंड से फाइनल हार गया था. भारतीय टीम ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. रोहित ने मैच के बाद कहा,‘‘हमने टॉस जीतकर अच्छी शुरूआत की थी और पहले सत्र में गेंदबाजी अच्छी थी. उसके बाद हम लय बरकरार नहीं रख सके.

रोहित शर्मा ( Photo Credit: Twitter)

लंदन: आस्ट्रेलिया (Australia) के हाथों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC Final) में 209 रन से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उनके गेंदबाज पहले सत्र के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और बल्लेबाज भी अनुकूल पिच का फायदा नहीं उठा पाये. आस्ट्रेलिया ने भारत (Team India) को पांचवें और आखिरी दिन रविवार को दूसरी पारी में 234 रन पर आउट करके पहली बार डब्ल्यूटीसी खिताब जीता.

भारत इससे पहले पिछली बार न्यूजीलैंड से फाइनल हार गया था. भारतीय टीम ने 2013 के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है. रोहित ने मैच के बाद कहा,‘‘हमने टॉस जीतकर अच्छी शुरूआत की थी और पहले सत्र में गेंदबाजी अच्छी थी. उसके बाद हम लय बरकरार नहीं रख सके. लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों खासकर ट्रेविस हेड को श्रेय जाता है जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. एक बार दबाव में आने के बाद हमारे लिये वापसी करना कठिन था.’’ Rohit Sharma On Shubman Gill Wicket: कप्तान रोहित शर्मा ने थर्ड अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- और रिप्ले देखना चाहिए था

उन्होंने कहा,‘‘हमने कई चीजों पर बात की. अनुशासित गेंदबाजी पर बात की लेकिन उस पर अमल नहीं कर सके. इस तरह की चीजें होती है. पांच विकेट 150 रन पर गंवाने के बाद रहाणे और शारदुल ने वापसी की कोशिश की और हमें मैच में बनाये रखा था.’’

रोहित ने कहा,‘‘बल्लेबाजी में हमें निराशा हाथ लगी. यह अच्छी पिच थी और पांचों दिन बल्लेबाजी के लिये अच्छी थी लेकिन हम उसका फायदा नहीं उठा सके.’’ उन्होंने कहा,"हमने दो बार फाइनल में पहुंचने के लिये चार साल तक बहुत मेहनत की है. हमारे लिये यह निराशाजनक है लेकिन दो साल की हमारी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता. उन श्रृंखलाओं में कई खिलाड़ियों ने भाग लिया. हमारा मनोबल पस्त नहीं हुआ है और हम अगली चैम्पियनशिप के लिये तैयारी करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\