एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू से 226 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ी सुरक्षा के बीच 226 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू से 226 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

जम्मू, तीन अगस्त कड़ी सुरक्षा के बीच 226 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बुधवार सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच नौ वाहनों में तीर्थयात्रियों का 34वां जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले तीन वाहनों में 74 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम आधार शिविर के लिए 152 तीर्थयात्रियों को लेकर छह वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम और यात्रा समाप्त होने की तिथि निकट आने के कारण यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

यात्रा के दौरान अभी तक 36 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा जुलाई में गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).