एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में बासमती चावल का निर्यात 26 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में बासमती चावल का निर्यात 25.54 प्रतिशत बढ़कर 1.15 अरब डॉलर का हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह निर्यात 92.2 करोड़ डॉलर का हुआ था।

जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में बासमती चावल का निर्यात 26 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, छह अगस्त वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में बासमती चावल का निर्यात 25.54 प्रतिशत बढ़कर 1.15 अरब डॉलर का हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह निर्यात 92.2 करोड़ डॉलर का हुआ था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही 2022 में गैर-बासमती चावल का निर्यात भी पांच प्रतिशत बढ़कर 1.56 अरब डॉलर का हो गया।

इस अवधि में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का निर्यात 31 प्रतिशत बढ़कर 7.4 अरब डॉलर का हो गया।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात के लिए 23.56 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय किया है।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान ताजा फल और सब्जियों के अलावा अनाज के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। डेयरी उत्पादों ने अकेले 67.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की क्योंकि इसका निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में बढ़कर 19.1 करोड़ डॉलर का हो गया।’’

एपीडा के अध्यक्ष एम अंगमुथू ने कहा कि कृषि-निर्यात मूल्य श्रृंखला में प्रमुख हितधारकों के सहयोग से निर्यात का एक आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर चालू वित्त वर्ष में भी भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात में वृद्धि को बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).