जरुरी जानकारी | पंजाब में बासमती की खेती का रकबा 16 प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब में चालू खरीफ मौसम में बासमती की खेती के रकबे में कम से कम 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 18 अगस्त पंजाब में चालू खरीफ मौसम में बासमती की खेती के रकबे में कम से कम 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस लंबे दाने वाले चावल की बुवाई 1.35 लाख हेक्टेयर रकबे में किये जाने के साथ अमृतसर जिला शीर्ष स्थान पर है।
मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अभियान शुरू किया है। अभियान को पंजाब में बासमती की खेती के क्षेत्र में कम से कम 16 प्रतिशत की वृद्धि के बाद बढ़ावा मिला है।
इस खरीफ सत्र के दौरान 14 अगस्त तक धान के कुल रकबे 31.88 लाख हेक्टेयर में से 5.74 लाख हेक्टेयर में बासमती की बुवाई हो चुकी है।
उन्होंने कहा, ‘‘खरीफ सत्र 2022-23 के दौरान, धान का कुल रकबा 31.68 लाख हेक्टेयर था, जिसमें से बासमती चावल की खेती का रकबा 4.95 लाख हेक्टेयर था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)