एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बशीर के पांच विकेट , इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को पारी के अंतर से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के छह विकेट पर 565 रन के जवाब में जिम्बॉब्वे की टीम 265 और 255 रन पर आउट हो गई ।

खेल की खबरें | बशीर के पांच विकेट , इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को पारी के अंतर से हराया

इंग्लैंड के छह विकेट पर 565 रन के जवाब में जिम्बॉब्वे की टीम 265 और 255 रन पर आउट हो गई ।

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है।

वैसे इस हार के बावजूद जिम्बॉब्वे की टीम ने इंग्लैंड के आगे आसानी से घुटने नहीं टेके । बाईस साल में पहली बार इंग्लैंड से टेस्ट खेल रही जिम्बॉब्वे टीम को पहले ही दिन झटका लगा था जब उसके तेज गेंदबाज रिचर्ड एंगारावा नौ ओवर फेंकने के बाद कमर की चोट के कारण बाहर हो गए ।

इंग्लैंड ने पहले ही दिन तीन विकेट पर 498 रन बना लिये थे और दूसरे दिन पारी की घोषणा की । एंगारावा बल्लेबाजी के लिये नहीं आये जिससे इंग्लैंड को दोनों पारियों के मिलाकर 18 विकेट की लेने पड़े ।

जिम्बॉब्वे के लिये ब्रायन बेनेट ने शतक लगाया जबकि सीन विलियम्स 82 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए । इसके बाद सिकंदर रजा ने 68 गेंद में 60 रन बनाये । जिम्बॉब्वे ने आखिरी छह विकेट 109 रन के भीतर गंवा दिये ।

बशीर ने दूसरी पारी में 81 रन देकर छह विकेट लिये और मैच में 143 रन देकर नौ विकेट चटकाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).