एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्टी ने रॉड लेवर एरिना पर विश्व में 142वीं रैंकिंग की लूसिया ब्रोनजेटी को आसानी से 6-1, 6-1 से पराजित किया। वह लगातार छठे वर्ष इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही। बार्टी ने पिछले 48 गेम से अपनी सर्विस नहीं गंवायी है।

खेल की खबरें | बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के तीसरे दौर में

बार्टी ने रॉड लेवर एरिना पर विश्व में 142वीं रैंकिंग की लूसिया ब्रोनजेटी को आसानी से 6-1, 6-1 से पराजित किया। वह लगातार छठे वर्ष इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही। बार्टी ने पिछले 48 गेम से अपनी सर्विस नहीं गंवायी है।

पहले दौर में केवल एक गेम गंवाने वाली बार्टी का अगला मुकाबला इटली की एक अन्य खिलाड़ी और 30वीं वरीयता प्राप्त कैमिला जियोर्गी से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की टेरेजा मार्टिनकोवा को 6-2, 7-6 से हराया।

आठवीं वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा ने भी इटालियन क्वालीफायर मार्टिना ट्रेविसान को 6-0, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका भी जिल टिचमान को 6-1, 6-2 से हराकर आगे बढ़ने में सफल रही। अमेरिका की मेडिसन कीज ने रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टीन को 6-2, 7-6 से पराजित किया।

यूक्रेन की 15वीं वरीय एलिना स्वितोलिना भी अपनी प्रतिद्वंद्वी के तीसरे सेट में हटने के कारण तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही। जब फ्रांस की हारमोनी टान ने हटने का फैसला किया तब स्वितोलिना 6-3, 5-7, 5-1 से आगे चल रही थी।

अमेरिका की 21वीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और यूक्रेन की मार्ता कोस्तुएक भी आगे बढ़ने में सफल रही।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).