ताजा खबरें | बॉलीवुड का ‘तिरस्कार’ करने वालों पर बरसीं जया, बोलीं : जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वरिष्ठ अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फिल्म उद्योग से अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग इसका ‘तिरस्कार’ कर रहे हैं और ऐसे लोगों ने ‘जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया।’
नयी दिल्ली, 15 सितंबर वरिष्ठ अभिनेत्री और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि फिल्म उद्योग को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी फिल्म उद्योग से अपनी पहचान बनाने वाले कुछ लोग इसका ‘तिरस्कार’ कर रहे हैं और ऐसे लोगों ने ‘जिस थाली में खाया, उसी थाली में छेद किया।’
जया बच्चन ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि कल लोकसभा में एक सांसद ने बॉलीवुड के खिलाफ बोला था। उन्होंने कहा कि यह गलत है।
यह भी पढ़े | टेक्नो ने 6000 एमएएच की बैटरी संग स्पार्क पावर 2 एयर किया लॉन्च, जानें फोन की कीमत और फीचर्स.
उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद तथा भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने कल लोकसभा में कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक द्रव्य की समस्या है।
जया बच्चन ने उच्च सदन में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मनोरंजन उद्योग की आलोचना की जा रही है।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 40 नए मरीज मिले.
किसी का नाम लिए बिना जया ने कहा कि वह उन लोगों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं जो लोग बॉलीवुड का तिरस्कार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा ‘‘जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया, वही लोग इसका तिरस्कार कर रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं ।’’
उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर खुद को शर्मिंदा महसूस करती हैं।
जया ने कहा ‘‘जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। यह गलत बात है।’’
उन्होंने कहा ‘‘मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई कल जब लोकसभा के एक सदस्य ने इसके (बॉलीवुड के) खिलाफ कहा जो फिल्म उद्योग से ही हैं। मैं नाम नहीं ले रही हूं। यह शर्मनाक है।’’
जया ने कहा कि देश में किसी भी संकट के दौरान सहायता में कभी पीछे नहीं रहने वाला यह उद्योग सराहना का हकदार है।
जया ने कहा कि केवल कुछ लोगों की वजह से आज मनोरंजन उद्योग आलोचना का शिकार हो रहा है जो हर दिन करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 50 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार देता है।
जया ने कहा कि मनोरंजन उद्योग का तिरस्कार करना सही नहीं है और ऐसी पर रोक लगाई जानी चाहिए ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)