देश की खबरें | बरेली : छात्रावास में पाया गया छात्र का शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय एक छात्र का शव छात्रावास स्थित एक कमरे में पाया गया।
बरेली, 27 नवंबर उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में 22 वर्षीय एक छात्र का शव छात्रावास स्थित एक कमरे में पाया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार की रात इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में हुई। बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक का शव छात्रावास के कमरे में पाया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि, मृतक के परिवार ने साजिश का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
अभिषेक औरैया जिले के दिबियापुर गांव का रहने वाला था।
अधिकारी ने बताया कि खबर मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

