एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मेस्सी के रिकार्ड 506वें मैच में बार्सिलोना ने खेला ड्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चैंपियन्स लीग में पेरिस सेंट जर्मेन से 4-1 से हार के बाद बार्सिलोना स्पेनिश लीग के मैच में जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कैडिज को 88वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे स्थानापन्न अलेक्स फर्नाडिज ने गोल में बदल दिया।

खेल की खबरें | मेस्सी के रिकार्ड 506वें मैच में बार्सिलोना ने खेला ड्रा

चैंपियन्स लीग में पेरिस सेंट जर्मेन से 4-1 से हार के बाद बार्सिलोना स्पेनिश लीग के मैच में जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कैडिज को 88वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे स्थानापन्न अलेक्स फर्नाडिज ने गोल में बदल दिया।

मेस्सी ने स्पेनिश लीग में रिकार्ड 506वें मैच में उतरकर 32वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को आगे कर दिया था। इसके बाद भी बार्सिलोना को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया।

बार्सिलोना लीग में अभी तीसरे स्थान पर है लेकिन वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक और दूसरे नंबर की टीम रीयाल मैड्रिड से पांच अंक पीछे है।

अन्य मैचों में रीयाल सोसिडाड ने अलेक्सांद्र इसाक की हैट्रिक की मदद से एल्वेस को 4-0 से हराया और इस तरह से यूरोपा लीग में मैनचेस्टर यूनाईटेड के हाथों से इसी अंतर से हार के बाद शानदार वापसी की।

विल्लारीयाल ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला जबकि हुएस्का ने ग्रेनाडा को 3-2 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).