खेल की खबरें | फिर गोल करने में नाकाम रहा बार्सिलोना, गेटाफे से गोलरहित ड्रा खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सिलोना ने ला लीगा में रविवार को अपना मैच गेटाफे से गोलरहित ड्रा खेला। यह लगातार तीसरा मैच है जिसमें बार्सिलोना गोल करने में नाकाम रहा। इससे अब उसकी दूसरे नंबर पर काबिज रियाल मैड्रिड पर केवल 11 अंकों की बढ़त रह गई है।
बार्सिलोना ने ला लीगा में रविवार को अपना मैच गेटाफे से गोलरहित ड्रा खेला। यह लगातार तीसरा मैच है जिसमें बार्सिलोना गोल करने में नाकाम रहा। इससे अब उसकी दूसरे नंबर पर काबिज रियाल मैड्रिड पर केवल 11 अंकों की बढ़त रह गई है।
रियाल मैड्रिड का ध्यान अभी चैंपियंस लीग और कोपा डेल रे कप पर टिका है। उसने स्पेनिश लीग में शनिवार को कैडिज को 2-0 से हराया था।
बार्सिलोना के अब 29 मैचों में 73 जबकि रियाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 62 अंक हैं।
बार्सिलोना 2019 के बाद ला लीगा में पहला खिताब जीतने की कवायद में है। उसने इससे पहले गिरोना के खिलाफ मैच भी गोलरहित ड्रा खेला था जबकि कोपा डेल रे सेमीफाइनल में उसे रियाल मैड्रिड ने 4-0 से हराया था।
इस बीच एटलेटिको मैड्रिड ने एंटोनी ग्रीजमैन के दो गोल की मदद से अल्मेरिया को 2-0 से पराजित किया और लीग में अपने अजेय अभियान को 13 मैचों तक पहुंचाया। एटलेटिको 29 मैचों में 60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
अन्य मैचों में सेविला ने वैलेंसिया को जबकि गिरोना ने एल्ची को 2-0 के समान अंतर से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

