खेल की खबरें | डेपाय के गोल से बार्सीलोना ने जीत का इंतजार खत्म किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विलारीयाल की टीम ने बराबरी हासिल कर ली थी लेकिन नीदरलैंड के स्ट्राइकर डेपाय ने गोल दागकर ला लीगा में अपनी टीम के जीत के सबसे लंबे इंतजार को खत्म किया।
विलारीयाल की टीम ने बराबरी हासिल कर ली थी लेकिन नीदरलैंड के स्ट्राइकर डेपाय ने गोल दागकर ला लीगा में अपनी टीम के जीत के सबसे लंबे इंतजार को खत्म किया।
बार्सीलोना की ओर से फ्रेंकी डि जोंग (48वें मिनट), डेपाय (88वें मिनट) और फिलिप कोटिन्हो (90 प्लस चार मिनट) ने गोल दागे जबकि विलारीयाल की ओर से एकमात्र गोल सैमुअल चुकवुएज ने 76वें मिनट में किया।
इस जीत के बावजूद बार्सीलोना की टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है लेकिन उसके और शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड के बीच का अंतर सात अंक का ही रह गया है।
विलारीयाल की टीम 12वें स्थान पर चल रही है।
दिन के अन्य मैचों में रेयो वालेकानो ने वेलेंसिया को 1-1 से बराबरी पर रोका जबकि इयागो अस्पास और सेंती मिना के गोल की बदौलत सेल्टा विगो ने अलावेस को 2-1 से हराया। बर्फबारी और सर्द मौसम के कारण सेल्टा विगो और अलावेस के बीच मुकाबला पीली गेंद से खेला गया।
मालोर्का और गेटाफे के बीच मुकाबला गोल रहित बराबर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

