एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस हार से एस्पेनयॉल का लगभग पिछले तीन दशक में पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसकना तय हो गया।

खेल की खबरें | बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी

इस हार से एस्पेनयॉल का लगभग पिछले तीन दशक में पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसकना तय हो गया।

लुई सुआरेज ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इससे बार्सिलोना शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड से केवल एक अंक पीछे रह गया है लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से एक मैच अधिक खेला है। रीयाल मैड्रिड के 34 मैचों में 77 जबकि बार्सिलोना के 35 मैचों में 76 अंक हैं।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

एस्पेनयॉल लगातार 26 सत्र तक शीर्ष डिवीजन में खेलने के बाद पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसका है। वह 35 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में 20वें और आखिरी स्थान पर है।

रीयाल मैड्रिड शुक्रवार को अलावेस के खिलाफ जीत दर्ज करके बार्सिलोना पर फिर से अपनी बढ़त चार अंकों की कर सकता है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का किया उद्घाटन.

सुआरेज ने बार्सिलोना की तरफ से अपना 195वां गोल किया और लैडिस्लाओ कुबाला को पीछे छोड़ा। वह अब बार्सिलोना के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में लियोनेल मेस्सी (630) और सीजर रोड्रिग्ज (232) के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने गेटाफे पर 3-1 की जीत से चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। वह तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से तीन अंक पीछे है।

विल्लारीयाल की तरफ से सैंटी काजोर्ला ने 66वें और 86वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किये।

इस बीच रीयाल बेटिस ने ओसासुना पर 3-0 की आसान जीत से पहली डिवीजन में बने रहना सुनिश्चित किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).