खेल की खबरें | बार्सीलोना और बायर्न म्यूनिख चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में

बार्सीलोना की इस जीत में दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का शानदार गोल भी शामिल था, जिन्होंने मैच के 23वें मिनट में अपने दम पर नैपोली के खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इससे पहले मैच के 10वें मिनट में क्लेमेंट लेंगटे ने गोल कर टीम का खाता खोला था।

बार्सीलोना को लुइस सुआरेज ने मध्यांतर से पहली पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

यह भी पढ़े | Virat Kohli Weightlifting Video: IPL शुरू होने से पहले विराट कोहली ने शुरू की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

इसके चार मिनट बाद नैपोली के लिए लोरेंजो इंसिगने ने पेनल्टी को गोल में बदल कर अंतर कम किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने में विफल रही।

दोनों टीम के बीच पहले चरण का मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

यह भी पढ़े | ENG vs PAK 1st Test 2020: 277 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड को लगा पहला झटका, रोरी बर्न्‍स 10 रन पर हुए आउट.

म्यूनिख में खेले गये एक अन्य मुकाबले में बायर्न ने चेल्सी को दूसरे चरण के मैच में 4-1 से हराकर कुल 7-1 के कुल स्कोर के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की की।

रॉबर्ट लेवांडोस्कि ने इस मैच में दो गोल किये। इवान परिसिच और कोरेंटिन टोलिस्सो ने भी एक-एक गोल दागा।

चेल्सी के लिए एकमात्र गोल टैमी अब्राहम ने किया।

फरवरी में खेले गये पहले चरण के मैच में बायर्न ने चेल्सी को 3-0 से हराया था।

शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला पुर्तगाल के लिस्बन में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)