एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बराक ओबामा कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विदेश की खबरें | बराक ओबामा कोरोना वायरस से संक्रमित

वाशिंगटन, 14 मार्च अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

ओबामा ने सभी अमेरिकियों से अपील की कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद वे टीकाकरण अवश्य कराएं।

ओबामा (60) ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हाल में पुष्टि हुई है। पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’’

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा संक्रमित नहीं हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ शुक्र है कि मैंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस बात की याद दिलाता है कि भले ही मामलों की संख्या कम हो गई है, पर आपको टीकाकरण कराना चाहिए और बूस्टर खुराक लेनी चाहिए, ताकि आप में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं हों और आप अन्य लोगों को संक्रमित नहीं करें।’’

ओबामा सर्दियों में हवाई में समय बिताने के बाद हाल में वाशिंगटन, डीसी पहुंचे थे। ‘सीएनएन’ ने ओबामा के निकटवर्ती एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डीसी में संक्रमित पाए गए।

अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में करीब 35,000 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मध्य जनवरी में यह संख्या करीब आठ लाख थी।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में करीब 75.2 प्रतिशत वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें से 47.7 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर खुराक भी ले ली है।

अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार, अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 79,517,492 नए मामले सामने आए हैं और 9,67,552 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).