देश की खबरें | गुवाहाटी उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने के फैसले का बार एसोसिएशन ने विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौहाटी बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय को शहर के बीच से हटा कर करीब 23 किमी दूर ब्रह्मपुत्र नदी के पार उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में स्थानांतरित करने के असम सरकार के फैसले का विरोध किया है।

गुवाहाटी, एक अगस्त गौहाटी बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय को शहर के बीच से हटा कर करीब 23 किमी दूर ब्रह्मपुत्र नदी के पार उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में स्थानांतरित करने के असम सरकार के फैसले का विरोध किया है।

एसोसिएशन ने कहा कि अन्य बार एसोसिएशनों ने भी उच्च न्यायालय के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में उनके प्रस्ताव का समर्थन किया है।

इस साल 23 मई को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया था कि उच्च न्यायालय को उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल में स्थानांतरित किया जाएगा।

गुवाहाटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृणाल कुमार चौधरी ने कहा कि इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को परेशानी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह व्यावहारिक विचार नहीं है...यह निर्णय लेते समय जमीनी हकीकत पर विचार नहीं किया गया।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिसर में कठिनाइयों को लेकर वकीलों या जनता की ओर से कोई शिकायत नहीं है।

चौधरी ने कहा कि वकील उच्च न्यायालय को उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने के हक में नहीं हैं। हम इस कदम का विरोध करना जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\