देश की खबरें | कालीकट विवि में कुलाधिपति के खिलाफ बैनर: राज्यपाल ने कुलपति से स्पष्टीकरण मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को रविवार को राजभवन में अपने सचिव को कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति से यह स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते देखा गया कि एसएफआई को विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में कुलाधिपति के खिलाफ बैनर लगाने की इजाजत कैसे दी गई।
मलप्पुरम (केरल), 17 दिसंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को रविवार को राजभवन में अपने सचिव को कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति से यह स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते देखा गया कि एसएफआई को विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में कुलाधिपति के खिलाफ बैनर लगाने की इजाजत कैसे दी गई।
टीवी पर प्रसारित दृश्यों में दिखाया गया कि खान अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बैनरों की ओर इशारा कर रहे हैं - जिसमें उन्हें 'संघी' कहा गया है और उनसे वापस जाने की मांग की गई है।
एसएफआई के ऐसे ही एक बैनर पर लिखा था- 'संघी कुलाधिपति वापस जाओ।’’
इसके बाद, राज्यपाल को राजभवन में अपने सचिव से फोन पर बात करते हुए देखा गया और उनसे कुलपति को एक "नोटिस" भेजकर यह पूछने को कहा कि क्या पुलिस को इन बैनर के बारे में सूचित किया गया था।
खान ने सचिव को यह भी निर्देश दिया कि कुलपति से यह बताने के लिए कहा जाए कि इन बैनर को लगाने की अनुमति कैसे दी गई और क्या इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
उन्हें फोन पर यह कहते हुए सुना गया, "ये बैनर वहां कैसे हैं? क्या आपने कोई कार्रवाई की है? अगर जवाब आता है, तो कल इस पर कार्रवाई करनी होगी।"
खान वर्तमान में कालीकट विश्वविद्यालय में विभिन्न निजी और आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए उत्तरी केरल जिले में हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि गृह में लौटने के बाद बैनर का संज्ञान लिया।
उन्होंने एसएफआई के पहले के बयान को चुनौती देते हुए अतिथि गृह में रहने का फैसला किया। एसएफआई ने दावा किया था वह उन्हें कुलाधिपति के तौर पर किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने देगी।
माकपा की छात्र शाखा एसएफआई, राज्यपाल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है और आरोप लगा रही है कि वह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में अपने अधिकार का उपयोग करके केरल के विभिन्न विश्वविद्यालयों की सीनेट में भाजपा-आरएसएस के उम्मीदवारों को बढ़ावा दे रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)