एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा में एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम त्रिपुरा जिले में रविवार को एक ट्रक से एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | त्रिपुरा में एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

अगरतला, 12 जनवरी पश्चिम त्रिपुरा जिले में रविवार को एक ट्रक से एक करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बटाला इलाके में सीमेंट से लदे ट्रक से एक लाख से अधिक याबा गोलियां बरामद की गईं और ट्रक चालक व उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर रविवार सुबह पश्चिम त्रिपुरा थानांतर्गत बटाला इलाके में मेघालय से आ रहे एक ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान वाहन के केबिन से 1,24,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। वाहन सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा जा रहा था।”

उन्होंने बताया कि याबा की गोलियां स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत जब्त की गई हैं और दो लोगों - ट्रक चालक जमाल हुसैन (44) और उसके सहायक मिंटू बर्मन (29) को गिरफ्तार किया गया है।

‘मेथैम्फेटामाइन’ और ‘कैफीन’ के मिश्रण वाली याबा की गोलियां भारत में प्रतिबंधित हैं। इन्हें 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है

उन्होंने कहा, "हम तस्करी के स्रोत और आपूर्ति के बारे में पता लगाने के लिए गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करेंगे। पुलिस तस्करी के रैकेट में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। जब्त याबा गोलियों की कीमत एक करोड़ रुपये होगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).