जरुरी जानकारी | दस साल पुराने जन धन खातों का दोबारा केवाईसी करें बैंक: वित्तीय सेवा सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को बैंकों से कहा कि वे ऐसे जन धन खातों के लिए नए सिरे से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया अपनाएं, जिनका अद्यतन होना है।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को बैंकों से कहा कि वे ऐसे जन धन खातों के लिए नए सिरे से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया अपनाएं, जिनका अद्यतन होना है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) 2014 में शुरू की गई थी। अगस्त, 2014 से दिसंबर, 2014 की अवधि के दौरान लगभग 10.5 करोड़ पीएमजेडीवाई खाते खोले गए थे। इन खातों का अब 10 साल के बाद पुनः केवाईसी होना है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि नागराजू ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) खाताधारकों के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान नागराजू ने पुनः केवाईसी करने के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य उपलब्ध डिजिटल चैनलों जैसे सभी माध्यमों में सभी प्रक्रियाएं अपनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि बैंकों को अन्य समकक्ष बैंकों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम व्यवहार को लागू करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए।

नागराजू ने बैंकों से आग्रह किया कि वे पीएमजेडीवाई योजना की शुरुआत के समय वाले उत्साह के साथ काम करें और ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए पुन: केवाईसी का कार्य पूरा करें।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने बैंकों को समयबद्ध तरीके से पुन: केवाईसी को पूरा करने के लिए जहां भी आवश्यक हो, अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\