एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंकों का ऋण 6.18 प्रतिशत, जमा 11 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का ऋण 19 जून को समाप्त पखवाड़े में 6.18 प्रतिशत बढ़कर 102.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान बैंकों की जमा 11 प्रतिशत बढ़कर 138.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

जरुरी जानकारी | बैंकों का ऋण 6.18 प्रतिशत, जमा 11 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई, दो जुलाई बैंकों का ऋण 19 जून को समाप्त पखवाड़े में 6.18 प्रतिशत बढ़कर 102.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान बैंकों की जमा 11 प्रतिशत बढ़कर 138.67 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

पिछले साल समान अवधि यानी 21 जून, 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 96.48 लाख करोड़ रुपये और जमा 124.92 लाख करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

इससे पिछले यानी पांच जून को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 6.24 प्रतिशत और जमा 11.28 प्रतिशत बढ़ी थी।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके चलते 2020-21 में ऋण वृद्धि घटकर कई दशक के निचले स्तर यानी शून्य से एक प्रतिशत पर आ जाएगी।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मई में गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि सालाना आधार पर घटकर 6.8 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल समान महीने में 11.4 प्रतिशत रही थी। 22 मई, 2020 को बकाया बढ़ा हुआ गैर-खाद्य ऋण 90.3 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 24 मई, 2019 को 84.51 लाख करोड़ रुपये था।

मई में उद्योग को बैंक ऋण की वृद्धि घटकर 1.7 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल समान महीने में 6.4 प्रतिशत रही थी। सेवा क्षेत्र को भी ऋण की वृद्धि घटकर 11.2 प्रतिशत रह गई, जो मई, 2019 में 14.8 प्रतिशत थी। व्यक्तिगत ऋण यानी पर्सनल लोन की वृद्धि भी 16.9 प्रतिशत से घटकर 10.6 प्रतिशत रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).