एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में बैंकों का ऋण 5.56 प्रतिशत, जमा 11.4 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों का ऋण बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 5.56 प्रतिशत बढ़कर 109.51 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों की जमा 11.4 प्रतिशत बढ़कर 151.13 लाख करोड़ रुपये हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में बैंकों का ऋण 5.56 प्रतिशत, जमा 11.4 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 12 अप्रैल बैंकों का ऋण बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 5.56 प्रतिशत बढ़कर 109.51 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंकों की जमा 11.4 प्रतिशत बढ़कर 151.13 लाख करोड़ रुपये हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पहले, वित्त वर्ष 2019-20 में बैंकों का ऋण या अग्रिम 6.1 प्रतिशत तथा जमा 7.9 प्रतिशत बढ़ी थी।

केयर रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘फरवरी, 2020 से फरवरी, 2021 के दौरान हालांकि बैंकों की ब्याज दर 1.07 प्रतिशत घटी है, लेकिन जोखिम से बचाव और रिजर्व बैंक के पास अतिरिक्त नकदी रखने की वजह से बैंकों की कुल ऋण वृद्धि कम रही है।’’

केयर रेटिंग्स ने कहा कि 2021-22 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि और आधार प्रभाव की वजह से बैंक ऋण की वृद्धि अच्छी रहेगी।

हालांकि, इसके साथ ही कोविड-19 महामारी की वजह से कई प्रमुख राज्यों में लॉकडाउन की वजह से ऋण वृद्धि नीचे की ओर जाने का जोखिम है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).