जरुरी जानकारी | मार्च 2023 तक बैंकों का फंसा हुआ कर्ज 5.3 प्रतिशत पर आने की उम्मीद: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संभावना जताई है कि मार्च 2023 तक कुल ऋण पर बैंकों का फंसा हुआ कर्ज घटकर 5.3 प्रतिशत रह जाएगा।

मुंबई, 30 जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने संभावना जताई है कि मार्च 2023 तक कुल ऋण पर बैंकों का फंसा हुआ कर्ज घटकर 5.3 प्रतिशत रह जाएगा।

आरबीआई ने कहा कि ऋण में वृद्धि और गैर-निष्पादित परसंपत्तियों (एनपीए) के हिस्से में कमी आने से फंसे हुए कर्ज की दर छह साल के निचले स्तर पर आ जायेगी। हालांकि उसने आगाह भी किया है कि अगर व्यापक स्तर पर आर्थिक माहौल बिगड़ता है तो खराब ऋणों या फंसे हुए कर्जों का अनुपात बढ़ सकता है।

बैंकों का सकल एनपीए मार्च, 2022 में घटकर छह साल के सबसे निचले स्तर 5.9 प्रतिशत पर आ गया था। वहीं, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए मार्च, 2021 में 7.4 प्रतिशत पर था।

केंद्रीय बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘नियामक की तरफ से भविष्य में किसी भी तरह की राहत की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में अनुसूचित बैंकों का सकल एनपीए सुधरकर मार्च, 2023 तक 5.3 प्रतिशत पर आ सकता है, जो मार्च 2022 में 5.9 प्रतिशत था। इसकी वजह बैंक ऋण में वृद्धि और एनपीए के स्टॉक में गिरावट के रुझान समेत अन्य कारक हैं।’’

आरबीआई ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी 25वीं वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में कहा कि व्यापक पैमाने पर स्थिति के बिगड़ने पर बैंकों का सकल एनपीए 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 8.3 प्रतिशत तक भी पहुंच सकता है। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘बैंक के समूह स्तर पर भी सकल एनपीए अनुपात मार्च 2023 तक कम हो सकता है।’’

रिपोर्ट में बैंकों के ऋण को लेकर कहा गया कि बैंक ऋण की गहरी रूपरेखा से संकेत मिलता है कि अधिकांश पुनरुद्धार 2021-22 की दूसरी छमाही में हुआ था और यह सिलसिला चालू वित्त वर्ष में भी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\