जरुरी जानकारी | बैंकरों ने कहा, आरबीआई का नीतिगत दरों को यथावत रखने का निर्णय उम्मीद के अनुरूप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के चेयरमैन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख राज किरण राय जी. ने एक बयान में कहा, ‘‘आरबीआई ने केंद्र और राज्य सरकारों से ईंधन उत्पादों पर उच्च अप्रत्यक्ष करों में कटौती करने के लिए भी कहा।’’

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के चेयरमैन एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख राज किरण राय जी. ने एक बयान में कहा, ‘‘आरबीआई ने केंद्र और राज्य सरकारों से ईंधन उत्पादों पर उच्च अप्रत्यक्ष करों में कटौती करने के लिए भी कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आरबीआई के मौद्रिक नीति को लेकर नरम रुख बनाये रखने का कदम अपेक्षित था। यह ध्यान देने योग्य है कि जून की मौद्रिक समीक्षा में नीति में नरम रुख को जारी रखने के लिए मौद्रिक नीति समिति का निर्णय एकमत से था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ’’

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक का 2021-22 में मुख्य मुद्रास्फीति 5.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। उसने पहले इसके 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। राय ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं, इसलिए कीमतों पर दबाव है। इस नीति में आरबीआई ने कीमतों पर दबाव कम करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा ईंधन की कीमतों में अप्रत्यक्ष कर को कम करने के लिए फिर से दबाव डाला है।’’

भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने आरबीआई की नीतिगत दर को उपयोगी बताते हुए कहा कि यह 'रुख और रणनीति' के बीच का एक दम ठीक संतुलन है।

खारा ने कहा, ‘‘वृद्धि का समर्थन करने के लिए नीतिगत रुख लगातार नरम बना हुआ है। तरलता प्रबंधन के सावधानीपूर्वक सुधार की रणनीति परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) को शुरू करने की तरफ इशारा करती है।’’

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफ़सी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ ने कहा कि मुद्रास्फीति पर दबाव और तरलता के उच्च स्तर को देखते हुए आरबीआई ने इसे सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक समूह की अध्यक्ष शान्ति एकाम्बरम ने कहा कि आरबीआई का ध्यान वृद्धि पर बहुत अधिक है, जिसे ‘शुरुआती और हिचकिचाहट वाले पुनरुद्धार’ के रूप में देखा जाता है।

विदेशी बैंक स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक के ज़रीन दारूवाला ने भी उच्च मुद्रास्फीति और पर्याप्त तरलता को देखते हुए आरबीआई के इस कदम को उपयोगी बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान