एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दिसंबर तिमाही में मुनाफा दोगुना होकर 775 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दोगुना होकर 775 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दिसंबर तिमाही में मुनाफा दोगुना होकर 775 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 16 जनवरी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दोगुना होकर 775 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी देते हुए कहा कि संपत्ति गुणवत्ता में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

पुणे स्थित बैंक को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दिसंबर तिमाही में 325 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक की कुल आय भी आलोच्य अवधि में बढ़कर 4,770 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 3,893 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बीती तिमाही के अंत में घटकर 2.94 प्रतिशत रह गई। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के अंत में 4.73 प्रतिशत था।

इस दौरान शुद्ध एनपीए घटकर 0.47 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.24 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).