एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्ज आवंटन में जून तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कर्ज आवंटन 15.36 प्रतिशत बढ़कर 2.41 लाख करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्ज आवंटन में जून तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, चार जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने शुक्रवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कर्ज आवंटन 15.36 प्रतिशत बढ़कर 2.41 लाख करोड़ रुपये रहा।

बीओएम ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की इसी तिमाही में कर्ज वितरण 2.09 लाख करोड़ रुपये था।

पुणे मुख्यालय वाले बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल जमा राशि 14.08 प्रतिशत बढ़कर 3.09 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में यह 2.67 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंक का कुल कारोबार (कुल ऋण और जमा) जून तिमाही के अंत में 14.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5.46 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 30 जून, 2024 के अंत में 4.67 लाख करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान, चालू खाता और बचत खाता (कासा) अनुपात कुल जमा का 50.07 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 47.86 प्रतिशत था।

जून तिमाही में ऋण-जमा अनुपात बढ़कर 79.04 प्रतिशत हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में यह 78.17 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).