जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही का मुनाफा दोगुना होकर 355 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में दोगुना होकर 355 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में दोगुना होकर 355 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 165.23 करोड़ रुपये था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की कुल आय हालांकि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में घटकर 3,948.48 करोड़ रुपये रह गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 4,334.98 करोड़ रुपये थी।

वहीं पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,151.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 551.41 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आय बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 15,672.17 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 14,497.56 करोड़ रुपये थी।

बैंक का डूबे हुए कर्ज के लिए प्रावधान वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में घटकर 365.38 करोड़ रुपये रह गया। यह वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 1,341.26 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा बैंक के निदेशक मंडल ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ), राइट्स निर्गम, पात्र संस्थागत नियोजन, तरजीह निर्गम या बासेल तीन अनुपालन वाले बांड या ऐसी कोई अन्य प्रतिभूतियां जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\