एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक आफ इंडिया का पहली तिमाही मुनाफा तीन गुणा से अधिक बढ़कर 844 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक बढ़कर 843.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | बैंक आफ इंडिया का पहली तिमाही मुनाफा तीन गुणा से अधिक बढ़कर 844 करोड़ रुपये हुआ

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकारी क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक बढ़कर 843.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक पर फंसे कर्ज का बोझ कम होने से मुनाफे में यह वृद्धि हासिल की गई।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में बीओआई ने कहा की अप्रैल से जून 2020 की तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर एक साल पहले के 11,526.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,941.52 करोड़ रुपये हो गई।

संपत्ति के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर- निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 जून 2020 को घटकर 13.91 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 16.50 प्रतिशत पर थी। वहीं शुद्ध एनपीए भी आलोच्य अवधि में 5.79 प्रतिशत से घटकर 3.58 प्रतिशत रह गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

एनपीए घटने से बैंक का फंसे कर्ज के एवज में किया जाने वाला प्रावधान चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 766.62 करोड़ रुपये रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 1,873.28 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में आकस्मिक व्यय और विभिन्न प्रावधान राशि में भी कमी आई है। एक साल पहले जहां कुल 1,911.98 करोड़ इस मद में रखे गये थे इस तिमाही में यह राशि कम होकर 1,512.07 करोड़ रुपये रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).