जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया ने सरकार को 668 करोड़ रुपये का लाभांश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को बुधवार को 668.17 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार को बुधवार को 668.17 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया।

बीओआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कर्नाटक ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चैक सौंपा। इस दौरान वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।

बैंक ने बयान में कहा कि बीओआई के निदेशक मंडल की ओर से 30 मई, 2023 को दो रुपये प्रति इक्विटी शेयर (20 प्रतिशत) का लाभांश घोषित किया गया था।

लाभांश का भुगतान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बैंक के वित्तीय प्रदर्शन पर आधारित है।

बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में 18.15 प्रतिशत बढ़कर 4,023 करोड़ रुपये हो गया। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में यह 3,405 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर