जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंग्लैंड ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ इंग्लैंड की नौ-सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मानक ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 4.25 प्रतिशत पर लाने का फैसला किया।
बैंक ऑफ इंग्लैंड की नौ-सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मानक ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 4.25 प्रतिशत पर लाने का फैसला किया।
एमपीसी ने यह फैसला बहुमत से लिया। समिति के दो सदस्य ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के पक्ष में थे जबकि दो सदस्य इसे स्थिर रखना चाहते थे।
बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर एंड्रयू बेली ने कहा कि मुद्रास्फीति से जुड़े दबावों का कम होना जारी है जिसके आधार पर लगातार चौथी बार ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया गया है।
अप्रैल की शुरुआत में ब्रिटेन समेत कई देशों से आयात पर अधिक सीमा शु्ल्क लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के बाद एमपीसी की यह पहली बैठक थी। हालांकि, बाद में इस फैसले को 90 दिन के लिए टाल दिया गया था।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)