जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ बड़ौदा ने आवास ऋण पर ब्याज दर 0.40 प्रतिशत घटाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज की दर में रविवार को 0.40 प्रतिशत की कटौती करते हुए 8.5 प्रतिशत कर दिया।
नयी दिल्ली, पांच मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज की दर में रविवार को 0.40 प्रतिशत की कटौती करते हुए 8.5 प्रतिशत कर दिया।
इसके साथ ही बैंक ने एमएसएमई ऋण पर ब्याज की दरों को भी घटा दिया। बैंक एमएसएमई ऋण पर 8.4 प्रतिशत की दर से ब्याज लेना शुरू करेगा।
बीओबी ने एक बयान में कहा कि ब्याज दरों में किए गए दोनों बदलाव पांच मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक ही प्रभावी रहेंगे।
बैंक ने दावा किया कि यह उद्योग में सबसे कम और सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें हैं।
इसके अलावा,बैंक आवास ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में पूरी छूट दे रहा है जबकि एमएसएमई ऋण में प्रक्रिया शुल्क पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)