देश की खबरें | पैसा निकालने के लिए चारपाई पर जाना पड़ा था बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मदद को आगे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुछ दिन पहले ओडिशा के पिछड़े नौपदा जिले में 80 वर्षीय एक महिला को उनकी उम्रदराज बेटी उनके जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए चारपाई पर खींचते हुए बैंक लाई थीं जिसके बाद अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उनकी मदद के लिए आगे आया है।

जियो

भुवनेश्वर, 19 जून कुछ दिन पहले ओडिशा के पिछड़े नौपदा जिले में 80 वर्षीय एक महिला को उनकी उम्रदराज बेटी उनके जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए चारपाई पर खींचते हुए बैंक लाई थीं जिसके बाद अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक उनकी मदद के लिए आगे आया है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने बरगांव की लाभे बघेल के नाम से खाता खोला है और अब वह बैंक की आधार आधारित भुगतान प्रणाली की मदद से घर पर ही नकदी प्राप्त कर सकेंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 3137 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बारे में केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर के जरिये जानकारी साझा की है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने वयोवृद्ध महिला की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

प्रसाद ने ट्वीट किया,‘‘मीडिया से पता चला कि ओडिशा की एक बहुत बुजुर्ग महिला को अपने बैंक खाते से पैसे निकालने में कितनी मुश्किल आ रही थी। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने उनका बैंक खाता खोलकर उनकी मदद की है। अब वह आधार आधारित भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल कर घर पर पैसा पा सकती हैं।’’

यह भी पढ़े | भारत के जलवायु परिवर्तन पर जारी हुई रिपोर्ट, बीते 30 वर्षों में तापमान तेज़ी से बढ़ा.

वयोवृद्ध महिला की 60 वर्षीय पुत्री पुंजीमती देवी को अपनी बीमार मां को पैसा निकालने के लिए उनकी चारपाई खींचते हुए करीब 300 मीटर दूर उत्कल ग्रामीण बैंक की बरगांव स्थित शाखा में ले जाना पड़ा था।

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था। बैंक अधिकारियों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संवादहीनता की वजह से ऐसा हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू