देश की खबरें | बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में बिनीश कोडियेरी को फिर तलब किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के माकपा सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के पुत्र बिनीश कोडियेरी ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने गवाही दी और बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ उनके जुड़ाव के आरोपों के बारे में पूछताछ की गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 अक्टूबर केरल के माकपा सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के पुत्र बिनीश कोडियेरी ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने गवाही दी और बेंगलुरु मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी के साथ उनके जुड़ाव के आरोपों के बारे में पूछताछ की गयी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने बिनीश तीसरी बार पेश हुए हैं।

यह भी पढ़े | Eid-e-Milad Un Nabi 2020 Wishes: हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अपनों को भेजें ये आकर्षक GIF Wishes, WhatsApp-Facebook Stickers और कहें ईद-ए-मिलाद मुबारक.

ईडी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘क्षेत्रीय कार्यालय में उनसे पूछताछ की गयी।’’

पिछली बार ईडी के अधिकारियों ने मादक पदार्थ मामले में एक आरोपी मोहम्मद अनूप के साथ वित्तीय लेन-देन को लेकर करीब छह घंटे तक बिनीश से पूछताछ की थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का भाषण के दौरान टूटा मंच, देखें VIDEO.

केरल में सोना तस्करी मामले में एक मुख्य आरोपी और बेंगलुरु में मादक पदार्थ की जब्ती मामले के तार जुड़े होने के आरोपों के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम उठाया।

इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा ने आरोप लगाया था कि बिनीश कोडियेरी का मादक द्रव्य गिरोह के कुछ सदस्यों के साथ करीबी जुड़ाव था। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल में बेंगलुरु में मादक पदार्थ के एक गिरोह का पर्दाफाश किया था।

बिनीश ने कहा है कि वह अनूप और उसके परिवार को जानते थे और उन लोगों ने कुछ साल पहले बेंगलुरु में एक रेस्तरां शुरु करने के लिए उनसे (बिनीश) पैसे लिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\