Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी का भाषण के दौरान टूटा मंच, देखें VIDEO
बिहार के दरभंगा (Darbhanga) के जाले विधानसभा क्षेत्र (Jale Assembly Seat) से महागठबंधन के प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी (Mashkoor Ahmad Usmani) का सभा के दौरान मंच टूट गया. इस दौरान उनके साथ जितने लोग भी मंच पर आसीन थे सभी धड़ाम से निचे गिर गए. अच्छी खबर यह रही है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. वहीं इस हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मंच पर खड़े होकर मशकूर अहमद उस्मानी भाषण दे रहे हैं. उसी मंच पर कई लोग पीछे की तरफ बैठे हैं. उसी वक्त अचानक से मंच ताश के पत्तों को तरह भरभराकर टूट जाता है. इसी के साथ मंच पर सवार कांग्रेस उम्मीदवार समेत सभी लोग निचे गिर जाते हैं.
बिहार के दरभंगा (Darbhanga) के जाले विधानसभा क्षेत्र (Jale Assembly Seat) से महागठबंधन के प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी (Mashkoor Ahmad Usmani) का सभा के दौरान मंच टूट गया. इस दौरान उनके साथ जितने लोग भी मंच पर आसीन थे सभी धड़ाम से निचे गिर गए. अच्छी खबर यह रही है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. वहीं इस हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मंच पर खड़े होकर मशकूर अहमद उस्मानी भाषण दे रहे हैं. मशकूर उस्मानी अपने भाषण में कह रहे थे कि लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है. इतना कहकर जैसे ही चुप हुए उनका मंच टूट कर गिर गया. उसी मंच पर कई लोग पीछे की तरफ बैठे हैं. उसी वक्त अचानक से मंच ताश के पत्तों को तरह भरभराकर टूट जाता है. इसी के साथ मंच पर सवार कांग्रेस उम्मीदवार समेत सभी लोग निचे गिर पड़े.
बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर उस्मानी (Maskoor Usmani) को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था. दें कि मशकूर उस्मानी पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के नेता रहने के दौरान कमरे में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने का आरोप लगा था. जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था. बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चालें तेज कर दी हैं ताकि जनता के बीच ज्यादा पहुंचा जाएं. प्रचार में नेता कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं. यह भी पढ़ें:- Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव पर बोले सचिन पायलट, चुनाव में घोषणा करना COVID-19 की मुफ्त वैक्सीन देंगे, मानसिक दिवालियापन दर्शाता है.
देखें मंच टूटने का VIDEO:-
#WATCH Bihar: Congress candidate from Jale assembly seat Mashkoor Ahmad Usmani falls as the stage collapsed during his address at a political rally in Darbhanga.#Biharpolls pic.twitter.com/G2R5914wSe
— ANI (@ANI) October 29, 2020
गौरतलब हो कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हो गया है. इसके बाद बचे दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वहीं वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

