देश की खबरें | हरिद्वार में फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान के दौरान यहां एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हरिद्वार, 17 मई अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान के दौरान यहां एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि आरोपी रुबीना अख्तर पिछले कई वर्षों से हर की पौड़ी के पास रोड़ी बेलवाल इलाके में 'रूबी देवी' के नाम से रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक अख्तर के पास से दो आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि अख्तर की शादी उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से हुई है, जिससे उसकी तीन साल की एक बेटी भी है।

उन्होंने बताया कि महिला के अलावा उसके पति संतोष दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है और उसकी पहली शादी से हुए नाबालिग बेटे (13) को भी पकड़ लिया गया है।

डोभाल ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गांव में झुग्गियों में रह रहे 64 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिनमें से ज्यादातर असम के हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें उनके दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\