देश की खबरें | भारतीय सीमा में चॉकलेट खरीदने के लिए दाखिल हुआ बांग्लादेशी किशोर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चॉकलेट खरीदने के लिए गैरकानूनी तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल हुए बांग्लादेशी किशोर को गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 15 अप्रैल चॉकलेट खरीदने के लिए गैरकानूनी तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल हुए बांग्लादेशी किशोर को गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन नामक किशोर बांग्लादेश में शालदा नदी किनारे स्थित एक गांव का निवासी है और वह नियमित तौर पर नदी पार कर त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीदने आता था।

शालदा नदी दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा निर्धारित करती है।

सुरक्षा बल ने बताया कि किशोर सुरक्षा के लिए लगाई गई कंटीले तारों की बाड़ में बनी जगह के जरिये भारत में प्रवेश कर कलामचौड़ा गांव की दुकान में चॉकलेट खरीदने आता था और फिर उसी रास्ते से लौट जाता था।

हालांकि, हुसैन के दुस्साहसी कदम का अंत 13 अप्रैल को तब हुआ जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चॉकलेट खरीदने आने पर उसे पकड़ा।

सोनामुरा के एसडीपीओ बनोज बिप्लव दास ने बताया कि लड़के को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया जिसने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि लड़के को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दास ने बताया,‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़का बांग्लादेश के कॉमिला जिले का निवासी है और उसने स्वीकार किया कि वह चॉकलेट खरीदने के लिए भारतीय सीमा में दाखिल होता था। उसके पास से केवल 100 बांग्लादेशी टका मिले हैं, लेकिन कुछ भी गैरकानूनी सामान नहीं मिला है। उसे बिना वैध दस्तावेजों के भारतीय सीमा में दाखिल होने पर गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले में आगे की जांच जारी है। उसे दोबारा अदालत के सामने पेश किया जाएगा जो उसकी किस्मत का फैसला करेगी।’’

अधिकारी के मुताबिक अबतक उसके परिवार के किसी सदस्य ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है।

बीएसएफ सूत्रों ने बताया, ‘‘सोनामुरा सब डिविजन से गुजरती अंतरराष्ट्रीय सीमा कंटीले तार की बाड़ के बावजूद पूरी तरह से बंद नहीं है। कलामचौड़ा ग्राम पंचायत में कई घर हैं जहां शयनकक्ष सीमा के इस पार तो ड्राइंग रूम उस पार है। यहां तक कि कई जगह की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण बाड़बंदी नहीं की जा सकी है।’’

कलामचौड़ा के रहने वाले इलियास हुसैन ने बताया,‘‘बांग्लादेशी अक्सर किराना का सामान खरीदने या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भारतीय सीमा में दाखिल होते हैं। बीएसएफ आम तौर पर मानवीय आधार पर इसे नजरअंदाज कर देती है और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती है। जहां तक मेरी जानकारी है लड़का केवल चॉकलेट खरीदने आया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\