विदेश की खबरें | बांग्लादेशी किशोर ने साइबर बुलिंग के खिलाफ लड़ाई के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रहमान ने हेग में हुए कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करते हुए कहा, ''साइबर बुलिंग के खिलाफ लड़ाई एक युद्ध की तरह है और मैं इस युद्ध में योद्धा हूं।''
रहमान ने हेग में हुए कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करते हुए कहा, ''साइबर बुलिंग के खिलाफ लड़ाई एक युद्ध की तरह है और मैं इस युद्ध में योद्धा हूं।''
किशोर ने कहा, ''अगर मुझे सभी का सहयोग मिला तो हम मिलकर साइबर बुलिंग के खिलाफ जंग जीत लेंगे।''
यह भी पढ़े | ब्रिटेन के मंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली पर अपने डाउनिंग स्ट्रीट निवास पर दीप जलाए.
रहमान ने एक मोबाइल फोन ऐप तैयार किया है, जिसमें ऑनलाइन बुलिंग और इसकी शिकायत करने के बारे में जानकारी दी गई है। उसने ‘साइबर बुलिंग’ से तंग आकर आत्महत्या करने वाली 15 वर्षीय किशोरी की कहानी सुनने के बाद यह ऐप तैयार किया था।
किशोर ने शुक्रवार को कहा कि जब तक वह इस समस्या को जड़ से नहीं उखाड़ देता तब तक उसकी लड़ाई खत्म नहीं होगी।
यह भी पढ़े | Proud Moment: बाइडन-हैरिस की प्रमुख टीम में भारतीय अमेरिकी शामिल.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)