विदेश की खबरें | बांग्लादेश: वायुसेना केंद्र पर उपद्रवियों के हमले का सुरक्षा बलों ने दिया जवाब; एक की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर कॉक्स बाजार में बांग्लादेश की वायु सेना के अड्डे पर सोमवार को किए गए हमले का सुरक्षाकर्मियों ने माकूल जवाब दिया और इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 24 फरवरी दक्षिण-पूर्वी तटीय शहर कॉक्स बाजार में बांग्लादेश की वायु सेना के अड्डे पर सोमवार को किए गए हमले का सुरक्षाकर्मियों ने माकूल जवाब दिया और इस दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) निदेशालय ने कहा कि उपद्रवियों ने दोपहर के समय कॉक्स बाजार के समिति पारा के पास वायु सेना अड्डे पर अचानक हमला कर दिया।

आईएसपीआर के एक बयान में कहा गया, ‘‘बांग्लादेश वायु सेना इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।’’

तटीय जिले के उपायुक्त मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा, ‘‘झड़प के दौरान 30 वर्षीय स्थानीय व्यापारी शिहाब कबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए।’’

अधिकारी ने कहा कि हमले के कारणों की गहन जांच की जाएगी। हालांकि, रिपोर्टों में कहा गया है कि यह घटना हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना के कारण हुई, जिसके लिए पड़ोस के लोगों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है और इस प्रस्ताव का कुछ लोगों ने विरोध किया था।

यह हमला गृह मामलों के सलाहकार, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एम. जहांगीर आलम चौधरी द्वारा सुबह-सुबह संवाददाता सम्मेलन में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। उन्होंने सोमवार को लगभग 3 बजे ढाका में अपने आवास पर मीडिया को बताया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पूर्ववर्ती अवामी लीग सरकार के ‘सहयोगी’ देश को अस्थिर करना चाहते हैं, लेकिन ‘किसी भी तरह से उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आतंकवादी कहीं भी खड़े न हो सकें और किसी भी कीमत पर अपराधों को रोका जा सके।’’

उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देश भर में अपनी गश्त को मजबूत करने के लिए कहा गया है।

बांग्लादेश के सुरक्षा बलों ने ‘‘ऑपरेशन डेविल हंट’’ नामक दो सप्ताह की कार्रवाई में 8,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर अपदस्थ हसीना सरकार से जुड़े गिरोहों को निशाना बनाया गया था।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑपरेशन डेविल हंट जारी रहेगा और हम अपराधियों को सोने या आराम करने नहीं देंगे। मैंने सुरक्षा बलों को गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\