एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भारत से मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नेपाल और भूटान के साथ मिलकर परस्पर हित में पनबिजली परियोजना लगाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए बुधवार को भारत से मदद मांगी।

विदेश की खबरें | बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भारत से मदद मांगी

ढाका, आठ दिसंबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नेपाल और भूटान के साथ मिलकर परस्पर हित में पनबिजली परियोजना लगाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने लिए बुधवार को भारत से मदद मांगी।

प्रधानमंत्री हसीना ने उनके सरकारी आवास ‘गणभवन’ पर मिलने पहुंचे भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से बातचीत के दौरान उक्त बात कही।

हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने बताया कि बातचीत के दौरान ढाका-दिल्ली संबंधों, अन्य द्विपक्षीय संबंधों आदि पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि ‘‘नेपाल और भूटान में पनबिजली परियोजना लगने से दोनों देशों को लाभ होगा।’’

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अब 99 फीसदी इलाके में बिजली है, लेकिन उनकी सरकार सौर ऊर्जा सहित अन्य हरित ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना चाहती है।

श्रृंगला बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने आईटी सेक्टर में सहयोग के बारे में भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).