खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश मजबूत स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के 430 रन के जवाब में पहली पारी में 259 रन ही बना पायी। इस तरह से बांग्लादेश को 171 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 47 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 218 रन पर पहुंचा दी है।

वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के 430 रन के जवाब में पहली पारी में 259 रन ही बना पायी। इस तरह से बांग्लादेश को 171 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 47 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 218 रन पर पहुंचा दी है।

स्टंप उखड़ने के समय कप्तान मोमिनुल हक 31 और मुशफिकर रहीम 10 रन पर खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज ने सुबह दो विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसकी पारी का आकर्षण कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (76) और जरमाइन ब्लैकवुड (68) के अर्धशतक रहे। बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन के अलावा मुस्ताफिजुर रहमान, ताइजुल इस्लाम और नईम हसन ने दो-दो विकेट लिये।

बायें हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने नक्रुमाह बोनर (17) को आउट करके बांग्लादेश को सुबह शुरुआती सफलता दिलायी। इसके बाद ब्रेथवेट ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे काइल मायर्स (40) के साथ 55 रन की साझेदारी की।

नईम हसन ने ब्रेथवेट को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी। ब्रेथवेट की पारी में 12 चौके शामिल हैं। बांग्लादेश की पहली पारी में 103 रन बनाने वाले मेहदी हसन ने मायर्स के रूप में अपना पहला विकेट लिया।

वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 154 रन था लेकिन ब्लैकवुड और जोशुआ डिसिल्वा (42) ने छठे विकेट के लिये 99 रन जोड़कर टीम को फालोआन से बचाया। इन दोनों के चार गेंद के अंदर आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की पारी सिमटने में देर नहीं लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड