खेल की खबरें | बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ आगाज की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की टीम मंगलवार को यहां एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 प्रारूप में अपने रिकॉर्ड में सुधार की उम्मीद के साथ उतरेगी।

शारजाह, 29 अगस्त बांग्लादेश की टीम मंगलवार को यहां एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 प्रारूप में अपने रिकॉर्ड में सुधार की उम्मीद के साथ उतरेगी।

पहले मैच में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके थे ।

दूसरी ओर टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेशी टीम इस प्रारूप में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी । पिछले साल विश्व कप के बाद से उसने इस प्रारूप में 13 में ये दो ही मैच जीते हैं ।

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों फजलहक फारूकी और नवीनुल हक ने श्रीलंकाई पारी की कमर तोड़ दी थी ।

बांग्लादेश के हरफनमौला मेहदी हसन ने कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका के दावे का जवाब मैदान पर देगी जिन्होंने उनकी टीम से अफगानिस्तान को बेहतर आंका था।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते कि यह टीम अच्छी है या वह टीम खराब है । यह मैदान पर साबित होगा । खराब खेलने पर अच्छी टीम भी हार सकती है और अच्छा खेलने पर बुरी टीम भी जीत सकती है । ’’

हसन ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी टूर्नामेंट का पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे पता चलता है कि हम कहां तक जाएंगे और हम कैसा क्रिकेट खेलने वाले हैं क्योंकि इससे टीम की दिशा तय होती है।

हसन ने कहा, ‘‘अगर यह स्पिन के अनुकूल विकेट होता है तो अच्छा होगा क्योंकि दोनों टीम के पास स्तरीय स्पिनर हैं लेकिन मेरा मानना है कि जो टीम बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करेगी वह मैच जीतेगी।’’

मोना सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान