IND vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने कहा, विराट कोहली को शतक से महरूम करने का नहीं था कोई इरादा

बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डाली ताकि विराट कोहली विश्व कप के मैच में शतक नहीं बना सकें ।

नजमुल हुसैन शान्तो ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

IND vs BAN, World Cup 2023: पुणे, 20 अक्टूबर बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डाली ताकि विराट कोहली विश्व कप के मैच में शतक नहीं बना सकें. कोहली उस समय 97 रन पर खेल रहे थे और नौ ओवर बाकी थे जब भारत को 257 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिये दो रन की जरूरत थी । अहमद ने उस समय लेग साइड के बाहर गेंद डाली जिसे मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने वाइड करार नहीं दिया. कोहली ने 42वें ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और भारत को जीत दिलाई. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने कहा, पिचों से मदद नहीं मिलने के बावजूद भारतीय स्पिनरों ने किया शानदार काम

शांटो ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. कोई गेंदबाज जान बूझकर वाइड नहीं डालता.’’

अच्छी शुरूआत के बावजूद बांग्लादेश बड़ा स्कोर नहीं बना सका. शांटो ने कहा ,‘‘ हमने पहले बड़े स्कोर बनाये हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम जिम्मेदारी नहीं ले रहे. अगर लिटन या तांजिद बड़ी पारी खेल जाते तो बाकी बल्लेबाजों की राह आसान हो जाती.’’

शाकिब अल हसन की उपलब्धता को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘ वह तेजी से ठीक हो रहा है. हम उसे लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि अभी काफी मैच खेलने हैं । उम्मीद है कि वह अगला मैच खेल सकेगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\