एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राजनीतिक अशांति से ट्रेनिंग में बाधा के बाद पाकिस्तान जल्दी पहुंचेगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि बांग्लादेश की सीनियर क्रिकेट टीम 13 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगी क्योंकि घरेलू राजनीतिक अशांति के कारण उनकी दो मैच की टेस्ट श्रृंखला की ट्रेनिंग बाधित हुई है।

खेल की खबरें | राजनीतिक अशांति से ट्रेनिंग में बाधा के बाद पाकिस्तान जल्दी पहुंचेगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम

कराची, 10 अगस्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि बांग्लादेश की सीनियर क्रिकेट टीम 13 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगी क्योंकि घरेलू राजनीतिक अशांति के कारण उनकी दो मैच की टेस्ट श्रृंखला की ट्रेनिंग बाधित हुई है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस संबंध में पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार लिया है।

बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त को रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक कराची में होगा।

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीसीबी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

नसीर ने कहा, ‘‘खेल महज जीत और हार नहीं है। यह भाईचारे के बारे में भी है। मुझे पूरा भरोसा है कि लाहौर में अतिरिक्त ट्रेनिंग सत्र से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपना कौशल और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ’’

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजाम उद्दीन चौधरी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में अतिरिक्त ट्रेनिंग का मौका देने के लिए पीसीबी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे खिलाड़ियों को निश्चित रूप से परिस्थितियों के अनुकूल होने और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी। ’’

बांग्लादेश के खिलाड़ी 16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग के बाद रावलपिंडी जायेंगे और 18 अगस्त से अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे।

यह बांग्लादेश का 2020 के बाद से पाकिस्तान का पहला दौरा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).